samvaad

बस्तर संभाग में 5 दिन बारिश की चेतावनी: 40 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने का खतरा, रायपुर में मौस… – Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज, (17 अक्टूबर) को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।
रायपुर में 33.4°C तापमान, पेंड्रा रोड में रात सबसे ठंडी
शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
अगले दो दिन भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source