मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व में गणेश विसर्जन हादसे के पीड़ितों को 32 लाख की सहायता राशि वितरित,साय सरकार की त्वरित कार्यवाही और जनसेवा की मिसाल – भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कहा, “यही है जनता की सरकार”

बगीचा – गणेश विसर्जन के दौरान हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत चार व्यक्तियों एवं 24 घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर त्वरित राहत और मुआवजा राशि का भुगतान किया गया।

मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल, जनसरोकारों के प्रति समर्पण और प्रशासनिक तत्परता के चलते मृतक परिवारों को ₹5 लाख रुपये प्रति परिवार तथा घायलों को ₹50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कुल ₹32 लाख रुपये की राशि आज जूरूडाड पहुँचकर पात्र पीड़ित परिवारों को घर-घर जाकर वितरित की गई, जो सरकार की जवाबदेही और मानवीय दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री मुकेश शर्मा जी, जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सीदाम जी, मंडल अध्यक्ष श्री हरिश आरीक जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री बेनुधर यादव जी, मंडल महामंत्री राजकिशोर जायसवाल जी,तहसीलदार श्री महेश्वर उईके, नायब तहसीलदार श्री मिश्रा सहित तहसील स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारजन उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि—

> “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार केवल सत्ता में नहीं, बल्कि जनता के दिलों में है। यह सरकार संवेदनशील है, जवाबदेह है और हर सुख-दुख में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

जिला महामंत्री श्री मुकेश शर्मा जी ने कहा—

> “मुख्यमंत्री श्री साय जी ने यह दिखा दिया है कि भाजपा की सरकार घोषणाओं से नहीं, कार्यों से चलती है। इतने कम समय में राहत वितरण कर सरकार ने जनसेवा की नई परिभाषा लिखी है”

वही जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी ने कहा—

> “यह सहायता राशि सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक संदेश है— कि जब जनता संकट में हो, तब भाजपा की सरकार मौन नहीं, मैदान में उतरती है। मुख्यमंत्री जी की यह तत्परता कांग्रेस की वर्षों की सुस्त कार्यशैली पर करारा जवाब है।”

अंत में क्षेत्रवासियों और पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, जिला प्रशासन एवं भाजपा संगठन के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि—

> “यह सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि समय पर हर वादा निभाती है — यही है ‘जनता की सरकार, जनता के लिए।’”