बगीचा विकासखण्ड में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के सामाजिक अंकेक्षण का प्रथम चरण आयोजित।

आज मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के सामाजिक अंकेक्षण के प्रथम चरण में आज 7 अक्टूबर को सेजस बगीचा एवं विकासखंड बगीचा के सभी स्कूलों में आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025_ 26 के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण की टीम ने अंकेक्षण किया किसके अंतर्गत 20 बिंदु शामिल किए गए जिसमें बच्चों का लर्निंग आउटकम, कक्षा अनुसार दक्षता, बच्चों का पठन-पाठन, मध्यान भोजन का मीनू के अनुसार क्रियान्वयन, मुस्कान पुस्तकालय की क्रियाशीलता, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत गतिविधि, इको क्लब,बच्चों के परीक्षा,परिणाम, पेयजल उपलब्धता ,स्वच्छता आदि को जांचा एवं परखा गया।